लाड़ली बहना योजना किस्त: 3 दिसंबर को 7वीं किस्त का अपडेट

लाड़ली बहना योजना किस्त: मध्यप्रदेश में चल रही लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। अब तक महिलाओं को इस योजना के तहत 6 किस्त सफलतापूर्वक दी जा चुकी है। अब महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत सातवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। तो जो महिलाएं लाडली बहना योजना से जुड़ी है। उन महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है कि सभी महिलाओं को अब विधानसभा चुनाव के बाद लाडली बहना योजना की सातवीं किस्त दी जाएगी।

लाडली बहना योजना की सातवीं किस्त

लाड़ली बहना योजना किस्त: के तहत अब तक महिलाओं को 6 किस्त दी जा चुकी है अब सातवीं किस्त की बारी है। इसके लिए लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं सातवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बता दे की दिसंबर महीने में मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना की सातवीं किस्त दिया जा सकता है।

जैसा कि सभी जानते हैं हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहना योजना के द्वारा पैसा महिलाओं को ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन नवंबर में महिलाओं को यह धनराशि 7 नवंबर को ट्रांसफर की गई थी। अनुमानित तौर पर कह सकते हैं कि दिसंबर में 10 तारीख को महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के सातवीं किस्त का पैसा आ सकता है।

चुनाव नतीजे के बाद हो सकता है योजना में बदलाव

जैसा कि सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं और अभी चुनाव नतीजे आने वाले 3 दिसंबर को पता चलेगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। बता दे कि अगर मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनती है। तो लाडली बहना योजना की सातवीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। और अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इसके लिए अभी कोई अपडेट नहीं है। यह सब विधानसभा चुनाव नतीजे पर निर्भर करता है। कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। जैसा ही विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे हम आपको अपना कल वेबसाइट के माध्यम से जानकारी साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें – शिवराज सिंह चौहान: 3 दिसंबर को जीती बहनों को बड़े उपहार

चुनाव परिणाम के बाद महिलाओं के लिए खुशखबरी

मध्यप्रदेश में चुनाव नतीजे के बाद महिलाओं के लिए खुशखबरी हो सकती है। क्योंकि महिलाएं इस समय लाडली बहना योजना के तहत लाभ ले रही हैं। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलता रहेगा। और इस आर्थिक राशि को बढ़ाकर 3000 रूपये तक दिया जाएगा क्योंकि ऐसा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा था। और यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो, नारी सम्मान योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को मिलेगा।

इसके लिए कमलनाथ जी ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं कि नारी सम्मान योजना को शुरू किया जाएगा और नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएंगे। तो महिलाओं के लिए दोनों तरफ से खुशखबरी हो सकती है। क्योंकि दोनों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे के बाद महिलाओं को खुशखबरी मिलने वाली है।

Leave a Comment