MP: ₹3,000 करोड़ लाड़ली बहना योजना

MP: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर से कर्ज़ लेने के लिए मजबूर है। पिछले सत्र मार्च 2023 में 3 लाख 31 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज़ लिया जा चुका है और अब लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त से पहले एक बार फिर से मध्य प्रदेश सरकार कर्ज़ लेगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिया जा रहा है कर्ज

मध्य प्रदेश सरकार पिछले कुछ सालों से लगातार कर्ज ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई जिसके बाद से हर एक किस्त के पहले कर्ज लिया जाता है और लाडली बहनों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की जाती है।

MP: मध्य प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय रिजर्व बैंक की मदद से लगातार कर्ज ले रही है और हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसके मुताबिक 3000 करोड रुपए का कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से फिर लिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 2 अलग अलग अवधि के लिए कर्ज लिए जाएंगे जिसमें 1500 करोड़ का कर्ज़ 16 वर्ष की अवधि के लिए और दूसरा 1500 करोड़ का कर्ज़ 17 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। और इन दोनों ही कर्जों पर साल में कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा।

वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 24 हज़ार 500 करोड़ का कर्ज़

मध्य प्रदेश सरकार वर्तमान में वित्तीय वर्ष में कुल 24500 करोड़ का कर्ज बाजार से ले चुकी है और आगामी कर्ज को मिलाकर के कुल 27500 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश सरकार पर हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार मंगलवार को 3000 करोड रुपए का कर्ज लेगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी 2024 में ढाई हजार करोड़ का कर्ज पहले ही लिया जा चुका है और वर्ष 2023 में 31000 करोड़ से अधिक का कर्ज़ लिया जा चुका था। मध्य प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है लेकिन फिर भी मध्य प्रदेश सरकार कर्ज लेने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें – MP कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले, किसानों और युवाओं को लाभ पहुंचाया

10 फ़रवरी को जारी होगी 9वीं किस्त

लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त के लिए ही मध्य प्रदेश सरकार कर्ज़ ले रही है और 9वीं किस्त की राशि 10 फरवरी 2024 को जारी कर दी जाएगी जिसमें सभी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए प्राप्त होंगे। हालांकि लाडली बहनों को तीसरे चरण का इंतजार है लेकिन तीसरे चरण को लेकर अब तक किसी भी तरह के आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है अनुमानित तौर पर लोकसभा चुनाव के पहले तीसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा जिसमें वंचित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment