इंदिरा गांधी महिला पेंशन: ₹1500 मासिक

इंदिरा गांधी महिला पेंशन: मध्य प्रदेश में लंबे समय से संचालित लाडली बहना योजना के तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता योजना आरंभ की है जिसका नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी महिला सम्मान निधि योजना’ है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार 25 फरवरी को यह घोषणा की है के लाहौल-स्पीति की 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को हर महीने ₹1500 सहायता राशि के रूप में पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार 25 फरवरी को लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हुई जनसभा में महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ और भी जनहित के विकास कार्यों के शुभारंभ को हरी झंडी दिखाई और प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। 

महिलाओं को मिलेगा ₹1500 महीना 

इंदिरा गांधी महिला पेंशन: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इन दिनों अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने में जुटी है। प्रदेश मुख्यमंत्री ने बीते दिन रविवार को लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत की जिसके तहत लाहौल स्पीति की 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी ताकि वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आरंभ की गई इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 2.42 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

राज्य के कर्मचारियों के DA और DR का भुगतान  

रविवार 25 फरवरी को हुई जनसभा में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट 2024-25 में प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कर्मचारियों को 4 फीसदी DA का भुगतान अप्रैल माह से किया जाएगा साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों के बकाया एरिया का भी भुगतान मार्च से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें –  16वीं किस्त अधिक किसानों के खातों में: बायोमेट्रिक EKYC जरूरी

CM ने की अन्य जनकल्याण की घोषणाएं  

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश में आरंभ हुई इंदिरा गांधी प्यारी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक की लाहौल स्पीति की महिलाओं के साथ-साथ ₹1100 पेंशन प्राप्त करने वाली 2.37 लाख महिलाओं को भी 1 फरवरी 2024 से ₹1500 प्रदान किए जाएंगे, इसके साथ ही उन्होंने दारचा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, पानी की निकासी योजना व केलांग में सीवरेज प्रोजेक्ट को आरंभ करने की घोषणा की है और साथ ही मनरेगा दिहाड़ी को ₹60 बढ़ाकर 240 से ₹300 किया व अन्य कई लाभकारी घोषणाएं की। 

Leave a Comment