MP सरकारी स्कूलों में 15,245 शिक्षक रिक्तियां – आवेदन करें!

MP सरकारी स्कूलों में : महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न तरह की योजनाएं लागू की है और अब मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित स्कूलों में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए विभिन्न पदों पर प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है आप इन रिक्त पदों पर आवेदन कर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी स्कूलों में चलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

MP सरकारी स्कूलों में : सरकारी स्कूल की छात्रों को सेल्फ डिफेंस के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण नाम दिया गया। मध्य प्रदेश के कुल 15245 शासकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राज्य की 15245 स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन होगा यह प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगा इसमें कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक और कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक की लड़कियों के समूह बनाए जाएंगे और उन्हें समूह में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में सिखाया जाएगा और यह कार्यक्रम बिल्कुल फ्री है तो सरकारी स्कूल की छात्राएं इसमें भाग ले सकती है।

सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए निर्देश जारी

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा सभी स्कूलों में सेल्फ डिफेंस/ रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए ट्रेनर या प्रशिक्षकों हेतु नियुक्तियां की जानी है जिसके लिए शासन द्वारा निर्देश भी दे दिए गए हैं। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में महिला आवेदक न होने की स्थिति में ही पुरुष आवेदक की नियुक्ति पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP के नए सीएम मोहन यादव: बहनों को 5 साल तक योजना का लाभ

सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती ठीक अतिथि शिक्षको की तरह होगी। जिनका कार्यकाल वर्तमान अपडेट के अनुसार 3 महीने का होगा। आगे चलकर इस कार्यअवधी को बढ़ाया भी जा सकता है। आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप शासन द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पटल देख सकते हैं। जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा। आप इस लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/ पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन का PDF डाउनलोड कर देख सकते हैं।

Leave a Comment