मध्य प्रदेश सरकार के वादे: 3 दिन में बहनों को इतने रुपये मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार के वादे: मध्य प्रदेश में जितनी भी महिला लाडली बहना योजना से आर्थिक सहायता ले रही हैं। उन सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री जी ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। कि अब लाडली बहना योजना की अगली किस्त उनको 1 मार्च 2024 को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जैसा कि सभी जानते हैं मार्च महीने में त्यौहार है तो त्योहारों के शुभ अवसर पर सभी बहनों को मुख्यमंत्री जी उपहार देना चाहते हैं। यह पहली बार नहीं है मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को समय-समय पर उपहार मिलते रहते हैं।

मार्च महीने में महिलाओं के लिए तोहफा

मध्यप्रदेश में सभी लाडली बहनों को सूचित किया जाता है कि उन सभी को 1 मार्च को लाडली बहना योजना की किस्त उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने ऐलान कर दिया है। जितनी भी महिलाएं मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है। उन सभी महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी महिलाओं को जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि उनको अपना डीबीटी एक्टिव करवाना बहुत जरूरी है।

मध्य प्रदेश सरकार के वादे: यदि ऐसा नहीं किया तो उनकी लाडली बहना योजना की किस्त अटक सकती है। इसलिए सभी महिलाओं को अपना डीबीटी सक्रिय करना होगा। और अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना होगा और अपना मोबाइल नंबर भी एक्टिवेट करना बहुत जरूरी है। बता दे कि प्रदेश में अब तक 1.29 लाख महिलाएं लाडली बहना योजना से लाभान्वित हो रही है।

पात्र महिलाओं को दी जाएगी लाडली बहना आवास योजना की किस्त

मध्य प्रदेश में जितनी भी महिलाएं लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता साबित है। अब उनके लिए मुख्यमंत्री जी ने ऐलान कर दिया है कि सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना की किस्त जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दे कि लाडली बहना आवास योजना के लिए नई लिस्ट जारी कर दी गई है। वह सभी महिलाएं अपना नाम इस लिस्ट में आसानी से चेक कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें – MP मुख्यमंत्री के OSD का आरोप: सरकारी कर्मचारियों से 20 लाख ठगे

इन लाडली बहनों को दिया जाएगा लाडली बहना आवास योजना का लाभ

लाडली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास पक्के आवास नहीं होने चाहिए। तभी उनको पक्के घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी। लाडली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड होना बहुत जरूरी है। ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो, तो इस प्रकार की महिला को लाडली बहना आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन परिवारों की महिलाओं का अभी तक घर नहीं है। या जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment