पूर्व सीएम शिवराज सिंह का विशेष संकल्प – कहानी का खुलासा!

पूर्व सीएम MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भाजपा कार्यकर्ता रामदास जी को जूते पहनाए और इसी के साथ उन्होंने संकल्प भी पूरा किया। आपको बता दे कि रामदास बीते 6 वर्षों में बिना जूते चप्पल के ठंड और गर्मी में रह रहे हैं और लगातार पार्टी की सेवा में जुड़े हुए हैं।

सीएम शिवराज सिंह अमरकंटक के दौरे पर

पूर्व सीएम: मध्य प्रदेश के पूरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी अमरकंटक के दौरे पर हैं आपको बता दे 4 घंटे वही जगह है जहां शिवराज सिंह चौहान 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधारोपण कर संकल्प लिया था और इन्हीं संकल्प को निभाते हुए आज शिवराज सिंह चौहान जी ने एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को जूते पहनाकर के उनका संकल्प भी पूरा किया।

शिवराज सिंह चौहान जी ने भाजपा के कार्यकर्ता जिसका नाम रामदास पूरी है जो की अनूपपुर जिले से भाजपा अध्यक्ष हैं। सोनपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष को जूते पहन करके शिवराज सिंह जी ने उनका संकल्प पूरा कराया। शिवराज सिंह चौहान जी को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है क्योंकि शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही अपनी रेलिया में अपने कार्यक्रमों में कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोगों का दिल जीत लेते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता रामदास पुरी ने लिया था संकल्प

भाजपा की कार्यकर्ता रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक में जूते और चप्पल नहीं पहनेंगे और 2023 के इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपने हाथों से पार्टी के इस कार्यकर्ता को जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा किया।

यह भी पढ़ें –1.5 लाख पाएं: अब आवेदन करें श्रमिक आवास के लिए!

शिवराज सिंह चौहान जी ने राजदास जी के इस अनोखे संकल्प पर कहा कि “रामदास परी जैसी कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है। राम दास पूरी बीते 6 वर्षों में लगातार पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और अपनी पार्टी की सेवा में लगे हैं।”

पौधा रोपण के संकल्प पर कायम है शिवराज सिंह जी

शिवराज सिंह चौहान जी 19 फरवरी 2021 को पौधारोपण का संकल्प लिया था और यहां पर उन्होंने पहला पौधा लगाया था और आज वह पौधा सुरक्षित है और इसे 3 सालों में काफी बड़ा हो गया है। और आज के दिन शिवराज सिंह चौहान जी ने यहां पर फिर से आम का एक पौधा लगाया।

शिवराज सिंह चौहान जी के पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति प्यार व संवेदनशीलता स्पष्ट नजर आती है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण हेतु पौधा रोपण जैसे संकल्प लिए और अनेक कार्यक्रम भी किए। अपने कार्यकाल में उन्होंने जगह-जगह पौधा रोपण किया और लाडली बहनों के साथ भी कार्यक्रमों के दौरान वृक्षारोपण किए हैं।

Leave a Comment