चुनाव साल के वादों में किसानों को राहत

“चुनाव साल के वादों में किसानों को राहत” : मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चुनाव साल सियासत शुरु हो चुकी है। मध्यप्रदेश में वर्तमान बीजेपी सरकार है तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है। और दोनों ही पार्टी अपने किसान कर्ज माफी से लेकर बहनों और युवाओं के लिए घोषणाएं कर रही हैं। जिसके बारे में यहां जानने वाले हैं।

कांग्रेस ने पिछली बार छत्तीसगढ़ में भारी मतों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफी पर वादे किए, लेकिन इस बार कांग्रेस ने अपनी घोषणाएं नए तरीके से की है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होने वाला है, और इसके लिए 20 सीटों पर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर दिया है, लेकिन अब तक कांग्रेस और भाजपा ने अपने घोषणा पत्र जारी नहीं किए हैं। कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है, जबकि भाजपा ने हर गरीब को छत देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें – शौचालय योजना: घर बैठे आवेदन करें और पाएं 12,000 रुपये की सहायता

चुनावी घोषणा पत्र में इस प्रकार के वादे शामिल

  • किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा
  • घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये में
  • महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1500 रुपये
  • आरक्षण होगा 76 प्रतिशत
  • जनगणना जातिगत होगी
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदारी
  • धान के दाम 3200 रुपये हो जाएगा

मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने किसानों के कर्जमाफी

कुछ दिन पहले, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने जनता के लिए कई वादों की पेशकश की है, जैसे किसानों के कर्ज माफी, 100 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, गैस सिलेंडर 500 में, और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी भी इसी तरह के वादों को कर सकती है, हालांकि यहां पहले से ही पेंशन योजना और बिजली बिल योजना लागू है।

17.50 लाख गरीबों को आवास देने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के कर्जमाफी, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने, जनगणना कराने, और 17.50 लाख गरीबों को आवास देने की घोषणा की है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों को मकान देने की घोषणा कर रहे हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 साल के विकास कार्यों की गिनती कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Sarkari Yojana का फायदा उठाना है तो DBT करना है जरूरी, जानें DBT क्या है और इसके फायदे

कांग्रेस द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत कम करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के कर्ज माफी, गैस सिलेंडर की कीमत को 500 रुपये में कम करने की घोषणा कर सकती है। संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी एक बार फिर ‘गोबर-गोठान योजना’ और ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ को भी नए दिशा निर्देशों में शामिल करने की घोषणा कर सकती है।

Leave a Comment