दिग्विजय सिंह का चुनावी वादा: महिला समूह और सरकारी कर्मचारियों के लिए

  • कांग्रेस संसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी चुनावी सभा में काफी व्यस्त हैं। कांग्रेस द्वारा बड़े ही जोर शोर से चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी कई सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और महिला स्वास्थ्य सहायता समूह से अनेक वादे किए हैं। 
  • दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब भोपाल लोकसभा सीट से खड़े हुए हैं। शसकीय कर्मचारियों के वोट की कटौती से पिछली बार प्रदेश में अपनी सत्ता से हाथ धो बैठे थे और इस मुद्दे को याद करते हुये दिग्विजय सिंह ने एक चुनावी सभा में कर्मचारियों से 15 साल पहले की हुई गलती की माफ़ी मांगी साथ ही उन्होंने कहा कि “आपके वोट के बिना मैं चुनाव नहीं जीत पाऊंगा।” 
  • दिग्विजय सिंह ने अपनी चुनावी सभा में शासकीय कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा की यदि मैं संसद बनता हूं तो कर्मचारी संगठन की सारी समस्याओं को जड़ से खत्म कर दूंगा साथ ही कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र अंडरटेकिंग में जिस भी जगह मेरी जरूरत होगी, मैं वहां कंधे से कंधा मिलकर लड़ूंगा। इसके अलावा उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के कल्याण के लिए भी कई वादे किए हैं जो हम आपको आगे इस लेख में बताएंगे। 
दिग्विजय सिंह ने महिला स्व सहायता समूह से ये वादे किए 

महिला स्व सहायता समूह के कल्याण और जाग्रक्ता के लिए कई ठोस कदम उठाने की घोषणा की है साथ ही महिला स्व सहायता समूह से वादे करते हुए कहा कि “दिग्विजय सिंह मात्र वादे नहीं करता बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाता हैं।” 

ये रहे दिग्विजय सिंह के महिला स्व सहायता समूह से किये गये वादे 

  • महिला स्व सहायता समूह का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड 100000 की जगह 200000 किया जाएगा। 
  • ब्याज दर को घटाकर 1% कर दिया जाएगा। 
  • NRLM के अंतर्गत सभी को दी जाने वाली रिवॉल्विंग फंड की राशि को 20000 से बढ़ाकर 50 हजार किया जाएगा। 

दिग्विजय सिंह ने किये सरकारी कर्मचारियों से ये वादे  

शासकीय कर्मचारियों से चार वादे किये हैं जो इस प्रकार हैं:- 

  • कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार HRA दिया जायेगा। 
  • शासकीय कर्मचारियों को केंद्र कर्मचारियों के समान ही सातवाँ वेतनमान दिया जाएगा। 
  • OPS को लागू किया जाएगा और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना की जाएगी। 
  • कर्मचारियों एवं सेवकों को कार्य स्थान पर मुक्त पर्यावरण प्रदान किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें – दिवाली पर सहारा इंडिया: पैसा वापस पाने के लिए अपना नाम चेक करें!

Leave a Comment