6.5 लाख संविदा कर्मियों को 5 लाख तक सीधा लाभ

6.5 लाख: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को CM डॉ मोहन यादव की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। बता दे CM डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 6 लाख 50 हज़ार संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्देश के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, आशा और उषा कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सहायक व आशा सुपरवाइजर को अब आयुष्मान भारत योजना के लाभ से परिचित कराया जाएगा। 

राज्य सरकार ने प्रदेश के 6.5 लाख संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर उन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का बड़ा निर्णय लिया है। आयुष्मान योजना में राज्य के संविदा कर्मियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना के अंतर्गत निर्देश निर्धारित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन 

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए निर्देशों को तय करने के लिए प्रदेश में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया, जिसमें कुल 9 सदस्य शामिल किए गए। गठित समिति के सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत में निरामयम मध्य प्रदेश रहेंगे। 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इन 9 सदस्यों की समिति का गठन 

आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के संविदा कर्मियों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर मुख्य सचिव के अध्यक्षता में 9 सदस्यों की समिति का गठन हुआ जिसमें यह नाम शामिल है

  • सचिव मुख्य कार्यपालन  
  • आयुष्मान भारत निरामयम मध्य प्रदेश  
  • अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 
  • अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास 
  • अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग  
  • प्रमुख सचिव राजस्व विभाग 
  • सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग  
  • सचिव सामान्य प्रशासन विभाग 
  • प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 

राज्य के 6.5 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ  

 मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार ने राज्य के 6.5 लाख संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है इसलिए प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 6.5 लाख संविदा कर्मियों को शामिल किया जाएगा 

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  
  • पंचायत सचिव  
  • ग्राम रोजगार सहायक  
  • आशा और उषा कार्यकर्ता  
  • आशा और उषा सुपरवाइजर 

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती: आवेदन करें!

Leave a Comment