कांग्रेस प्रत्याशी सीएम शिवराज सिंह चौहान जी के घर वोट मांगने पहुंचे

कांग्रेस प्रत्याशी: मध्य प्रदेश की सियासत काफी तेज़ हो गई है। मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल जैत गांव में अपने चुनाव प्रचार के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए। इसको देख वहां के लोग हैरान हो गए। भाजपा के नेता शिवराज बुधनी जिले से उम्मीदवार बनाये गये हैं और इनके विपक्ष में कांग्रेस की ओर से टीवी एक्टर विक्रम मस्त बुधनी विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी इस चुनावी को जीतने के लिए जोर लगा रही हैं, क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल वोट मांगने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

विक्रम मस्ताल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना में आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने अपने एफिडेविट में खुद को आर्थिक दृष्टि से कमजोर बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज की चल संपत्ति जहां एक करोड़ 11 लाख है, वहीं उनकी पत्नी के नाम पर चल संपत्ति है, जिसकी कीमत एक करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक है। वहीं मस्ताल की आर्थिक स्थिति खास नहीं है। इस चुनाव के दौरान गांवों में जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां वोटर्स के साथ-साथ उम्मीदवार भी जगह-जगह जाकर चर्चा कर रहे हैं। इस चुनाव का परिणाम राजनीतिक मानसिकता पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है और मध्य प्रदेश की सियासी दिशा को बदल सकता है।

दिग्विजय सिंह का स्वागत

साल 2018 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्राम जैत पहुंची थी तब भी सीएम शिवराज के भाई, नरेंद्र चौहान, और उनके परिवार के लोगों ने परिक्रमा यात्रा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, उनकी पत्नी अमृता सिंह सहित, यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत और सम्मान किया था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की

सीएम शिवराज सिहं चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान व पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी मौजूद थे। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इसके अलावा, विपक्षी दल के उम्मीदवार भी बुदनी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार कार्यक्रमों को तेजी से चला रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर निशाना साधते हुए, जनता को अपनी योजनाओं और वादों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है।

इसे भी पढ़ें –  कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने जारी किया नॉटिफिकेशन, 17710 पदों पर होगी भर्ती 

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही, चुनावी माहौल गर्म हो गया है। और उम्मीदवारों के बीच टकराव बढ़ रहे हैं। जनता अपने वोट का महत्व अच्छी तरह समझ रही है और उन्हें अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अपना वोट देने का फैसला करना होगा।

Leave a Comment