CM ने दिवाली का तोहफा दिया, केंद्रीय 5000 अस्थायी कर्मचारियों को मंजूरी

CM ने दिवाली का तोहफा दिया: MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के सदन में बैठक हुई थी जिसमें 58 प्रस्तावों को पेश किया गया था, पर उनमें से 54 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। उन 54 प्रस्ताव में से एक प्रस्ताव MCD के 5000 कर्मचारियों को स्थायी करने का भी था। 

दिल्ली नगर निगम सदन में प्रस्तावों को मंजूरी देने के बाद दिल्ली नगर निगम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने जनता को सूचना देते हुए बताया की प्रस्ताव को पास करने से पहले विपक्ष ने बहुत हंगामा किया और अर्चन डाली लेकिन बावजूद उसके प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है साथ ही उन्होंने बताया दिल्ली में आम आदमी पार्टी जनता के हित के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है जिससे जनता को काफी लाभ मिल रहा है। 

CM ने दिवाली का तोहफा दिया: सीएम अरविंद केजरीवाल जनता को सूचना एवं बधाई देते हुए कहा कि जनवरी में नगर निगम (MCD Workers) में आम आदमी की सरकार बनी थी तब से लेकर 6494 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को आम आदमी सरकार पक्का कर चुकी है और 5000 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा जिसके साथ उनको साल 2004 से लेकर अब तक पक्का माना जाएगा। 

5000 कर्मचारियों को स्थाई करने की मंजूरी 

जब से दिल्ली MCD में केजरीवाल सरकार आई है तब से अब तक 6494 कर्मचारियों को सीएम अरविंद केजरीवाल स्थाई कर चुके है लेकिन मंगलवार को दिल्ली सदन में हुई बैठक में MCD के 5000 कच्चे कर्मचारियों को साल 2004 से अब तक पक्का करने के लिए मंजूरी दे दी गई है जिसके खराब सफाई कर्मियों को नौकरी को लेकर जो डर रहता था वह अब नहीं रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कर्मचारियों को नहीं पता रहता था की उनको महीने में 15 दिन बुलाएंगे या 20 दिन तक बुलाएंगे कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि कर्मचारियों को आज बुला कर  कल छुट्टी कर दी जाती थी। इस प्रकार की समस्याओं का सामना अब कर्मचारियों को नहीं करना पड़ेगा। 

“जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया” 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले सिर्फ भ्रष्टाचार और तनख्वाह ना मिलने जैसी खबरें आया करती थी लेकिन जब से आपने आम आदमी की सरकार को लाया है तब से सिर्फ अच्छी-अच्छी खबरें ही आती हैं हमने आपसे वादा किया था कि आपकी कच्ची नौकरी को पक्का करा देंगे और अब हमने अपना वादा पूरा कर दिया है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जब-जब जिस भी सरकार में मौका मिलेगा वह कर्मचारियों को स्थाई कर देंगे।

इसे भी पढ़ें – कमलनाथ ने युवाओं, महिलाओं, बच्चों,और गौधन के लिए किए गए वादे

3100 DBC कर्मचारियों को बनाया गया MTS 

कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ 3100 DBC कर्मचारियों को MTS बनाने का निर्णय लिया गया है। स्वस्थ पर्यावरण रखने और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देते हुए कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव भी सदन में हुई बैठक में पास किया गया है। 

Leave a Comment