MP चुनाव: भाजपा की 5 गेम चेंजिंग योजनाएं

MP चुनाव: अब तक के आए एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का गेम ओवर कर दिया है। एग्ज़िट पोल के आए नतीजों को देखते हुए मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी होती दिख रही है वही कुछ आंकड़ो में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के आए हुए 6-8 एग्जिट पोल में से कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस राज्य में सत्ता बनती दिख रही है तो कहीं पर बीजेपी की वापसी साफ नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश की जनता दो लोगों में बैठ गई है जिनके साथ कुछ के मन में यह संदेश है कि आखिर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी वही कुछ लोगों को संपूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ही बहुमातो से सत्ता में वापसी करेगी। 

MP चुनाव: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर शिवराज सिंह चौहान काफी खुश नजर आए और बीजेपी की सत्ता में वापसी पर पूर्ण विश्वास जताते उन्होंने इस सफलता के पीछे की वजह चुनाव से पहले शुरू की गई अपनी गाय योजना को बताया गया है।

MP चुनाव: शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि मध्य प्रदेश में लाडली बहानों ने कमाल ही कर दिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सभी चुनावी सभाओं में सबसे ज्यादा प्राथमिकता लाडली बहना योजना को दी थी विधानसभा चुनाव में मिलने वाली अपनी सफलता का श्रेय शिवराज सिंह चौहान ने पहले शुरू कि गई अपनी पांच योजनाओं को दिया। 

1. लाड़ली बहना योजना साबित हुई गेम चेंजर

मध्य प्रदेश चुनाव में लाडली बहना योजना गेम चेंजर साबित हुई। लाडली बहना योजना को शिवराज सिंह चौहान द्वारा मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद 10 जून से महिलाओं को ₹1000 महीना प्रदान किया  जाने लगा लेकिन बढ़ते प्रतियोगिता को देखते हुए इस योजना को उम्र 3000 तक ले जाने की घोषणा की गई जिसके तहत अब महिलाओं को 1250 रुपये महीना मिलता है। मध्य प्रदेश में 1.32 करोड़ महिलाएं योजना का लाभ उठा रही हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सभी चुनावी सभा में सबसे ज्यादा जोर लाडली बहना योजना को दिया जिसका असर एग्जिट पोल में देखने को मिला। 

2. लाड़ली बहना आवास योजना से महिलाएं भाजपा के पक्ष में

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत प्रदेश की बेघर महिलाओं को आवास प्रदान किये जाने का वादा, भाजपा सरकार महिलाओं से कर चुकी है जिसके फॉर्म भी भरे जा चुके हैं और माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम के बाद इसकी पहली किस्त महिलाओं को प्रदान की जाएगी। 

3. 450 रुपए में मिला गैस सिलेंडर

मध्य प्रदेश चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए भाजपा ने सबसे ज्यादा जोर महिलाओं को अपने पक्ष में करने दिया। शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, जिसे सावन के महीने में पूरा किया गया। 

4. सीखो कमाओ योजना से युवाओं को मिल रहा रोजगार

मध्य प्रदेश में युवा बेरोजगार एक बड़ा मुद्दा है और चुनाव में वोट काटने का बड़ा समूह इसलिए प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का आरंभ किया, जिसके तहत 12वीं पास से लेकर स्नातक छात्रों को काम सिखाने के साथ-साथ पैसा भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें – लाडली बहना योजना समाप्त, नई नारी सम्मान योजना शुरू!

5. किसान सम्मान निधि योजना से मिले 6000/-

मध्य प्रदेश के किसानों को अच्छी फसल उगाने और खेती से संबंधित सामग्री के लिए आर्थिक सहायता राशि किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरीये प्रदान की जाती है क्या योजना के अंतर्गत किसान को ₹6000 की राशि उपलब्ध कराई जाती है जो कि ₹1000 महीने की किस्त में होती है। 

Leave a Comment