आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि कर दी गई है और आधिकारिक तौर पर या आदेश जारी कर दिया गया है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों दोनों के मानदेय में वृद्धि की गई है।

फरवरी से बढ़ कर मिलेगा मानदेय

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है और यह बढ़ा हुआ मानदेय अगले महीने फरवरी से ही बढ़ कर मिलेगा। 10 साल या इससे ज्यादा अनुभवी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 14 हजार रुपए मानदेय और इससे कम अनुभवी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं 12500 रुपए मानदेय दिया जायगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि हरियाणा सरकार द्वारा की गई है हालांकि अन्य राज्यों की सरकार ने भी मानदेय में वृद्धि की है। हरियाणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मनोहर लाल खट्टर सरकार ने मानदेय में वृद्धि कर एक अच्छा तोहफा दे दिया और यह नई दरें 1 दिसंबर 2023 से लागू होगी जिसका लाभ आप अगले महीने फरवरी से ही ले सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाली कार्यकर्ताओं को 14 हजार मानदेय और इससे कम अनुभवी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 12500 रुपए मानदेय इसके अलावा मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 12500 रुपए और सहायिकाओं को 6781 रुपए की जगह 7500 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

आदेश के तहत काटे गए मानदेय भी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को वापस कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2021-22 से पूर्व हड़ताल के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 100 रुपए प्रति माह के हिसाब काट लिया गया था। और दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 में 200 रुपए प्रति माह के हिसाब से मानदेय में कटौती की गई थी। और अब यह सभी कटौती की राशि वापस कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े – 130 बंपर सीधी भर्ती: जल्दी जानें!

Leave a Comment