70 लाख+ महिलाएं DBT में पहली किस्त के लिए आवेदन की

70 लाख: महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ के द्वारा शुरू की गई है। बता दे महतारी वंदना योजना की पहली किस्त महिलाओं को मार्च महीने में दी जाएगी। यह योजना स्थानीय निवासियों को भी लाभ पहुंचाएगी। भाजपा ने इसकी मंजूरी दी है और इसे शुरू करने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से शुरू हो गई है महतारी वंदन योजना इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जो महिलाएं तलाकशुदा है विधवा है उन महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सभी महिलाओं की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजना का लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा इसके लिए भाजपा के घोषणा पत्र में वादा किया गया था। योजना के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में आदेश जारी कर दिए हैं।

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

70 लाख: महतारी वंदना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। और सालाना 12000 रुपए दिए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए महिलाएं विवाहित होनी चाहिए और महिलाओं की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस योजना का लक्ष्य समाज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें और उन्हें आर्थिक स्थिति में सुधार मिले।

योजना का प्रसार

इस योजना के लागू होने के लिए, छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जो कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में आदेश जारी कर दिया है। और इस आदेश के तहत 1 मार्च से महतारी वंदना योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कैबिनेट की बैठक में बताया गया है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से महतारी वंदना योजना की राशि जारी कर दी जाएगी जिसमे बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। कैबिनेट के द्वारा इस योजना को मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश: अतिथि खेल प्रशिक्षकों की भर्ती!

महतारी वंदना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
  • महिला का बैंक खाता नंबर
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिला का स्वयं और पति का आधार कार्ड
  • महिला का विवाहित होने का प्रमाण पत्र
  • महिला का तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • महिला का विधवा होने का प्रमाण पत्र
महतारी वंदना योजना के लिए पात्रता
  • महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं को विवाहित होना अति आवश्यक है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष होना अति आवश्यक है।
  • यदि कोई भी महिला महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो उसको छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना बहुत जरूरी है।

Leave a Comment