10वीं पास: सशस्त्र सीमा बल में बड़ी भर्ती

  • 10वीं पास: एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल भर्ती के लिए आवेदन फार्म 21 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक भरे जाएंगे। सब कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए 272 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए योग्यता दसवीं पास रखी गई है।
  • 10वीं पास: एसएसबी कांस्टेबल यानी सशस्त्र सीमा बल भर्ती के लिए बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यह भर्ती लगभग 272 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं इच्छुक और योग्य व्यक्ति ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और 20 नवंबर तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए योग्यता 10 वीं पास रखी गई है यह स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है।

सशस्त्र सीमा बल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

10वीं पास: एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹100 रखा गया है इसके अलावा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसके साथ ही शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती आयु सीमा

सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 20 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी इसके अलावा सभी वर्गों को जिनको सरकारी नियम अनुसार छूट प्राप्त है उनको छूट भी दी जाएगी।

सशस्त्र सीमा बल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके अलावा स्पोर्ट्स के अंदर डिप्लोमा होना चाहिए।

सशस्त्र सीमा बल भर्ती प्रक्रिया

  • चरण 1- रैली/ खेल प्रशिक्षण स्थल पर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
  • चरण 2- फील्ड ट्रायल और स्किल टेस्ट जिसमें खेल उपलब्धियां की जांच और फील्ड ट्रायल शामिल है।
  • चरण 3- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • चरण 4 – चौथे चरण में मेडिकल जांच आदि की जायगी।

यह भी पढ़ें – देश में नया नियम लागू: आधार और पैन कार्ड से भी ज्यादा जरूरी हुआ जन्म प्रमाण पत्र

एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सशस्त्र सीमा बल भर्ती  के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा आवेदन करने हेतु सामान्य प्रक्रिया हम आपको बता रहे हैं आप इस प्रक्रिया के माध्यम से बहुत आसानी से आवेदन फार्म को भर सकते हैं।

  • चरण 1 – एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती का आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट https://applyssb.com/SSBSports_2023/applicationAfterIndex पर जाना होगा|
  • चरण 2 – अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है इसके पश्चात नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लेना है।
  • चरण 3 – अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है यहां पर आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही दिया गया लिंक है।
  • चरण 4 – अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करने के पश्चात आपसे सभी जानकारी मांगी जाएगी जो आपको सही-सही भरनी है।
  • चरण 5 – सभी जानकारी पूर्ण होने के बाद आपके सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट आपको अपलोड करने हैं इसके पश्चात आपको अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • चरण 6 – अब आपका फॉर्म पूर्ण रूप से भरा जा चुका है एक बार सही से मिलान कर लीजिए तथा सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दीजिए तथा फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल ले ताकि भविष्य में काम आ सके।

आवेदन फार्म 21 अक्टूबर 2023 से शुरु हो चुके हैं अगर आप इच्छुक है तो अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट-https://applyssb.com/SSBSports_2023/applicationAfterIndex पर जाकर जरुर फॉर्म भरे।

यह भी पढ़ें – Peon Recruitment 2023-24 | कार्यालय चपरासी सीधी भर्ती जल्दी भरें ऑनलाइन फॉर्म

Leave a Comment