10वीं किस्त की राशि की अनुपस्थिति की रिपोर्ट

10वीं किस्त की राशि: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं को 10 मार्च 2024 की जगह 1 मार्च 2024 को योजना की किस्त भेज दी गई है। इसका कारण यह भी है कि इस महीने त्योहार आ रहे हैं जैसा कि सभी को पता है कि मार्च महीने में महाशिवरात्रि और होली का पर्व आ रहा है तो इसी त्योहारों के शुभ अवसर पर लाडली बहनों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने उपहार दे दिया है। लेकिन राज्य की कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हे अब तक योजना की राशि और लाभ प्राप्त नहीं  जिसके बारे में हम यहाँ विस्तार से जानेंगे। 

1 मार्च 2024 को लाडली बहनों को लाडली बहना योजना की किस्त कितनी मिली

जैसा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने ऐलान किया था कि प्रदेश भर की सभी लाडली बहनों को 10 मार्च को मिलने वाली लाडली बहना योजना की किस्त अब एक मार्च को ट्रांसफर कर दी जाएगी। तो अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री जी ने सभी लाडली बहनों की बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी है। और सभी महिलाओं के वह खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसके लिए महिलाएं बहुत खुश है। और त्योहारों के सीजन में महिलाओं को अब अपने जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

कुछ महिलाओं को लाडली बहना योजना की दसवीं किस्त नहीं मिली

10वीं किस्त की राशि: जैसा कि सभी जानते हैं कि 1 मार्च 2024 को लाडली बहना योजना की दसवीं किस्त सभी लाडली बहनों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इनमें से कुछ लाडली बहनों को यह किस्त नहीं मिल पाई है। इसका कारण यह है कि उन लाडली बहनों के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है। जिसके कारण लाडली बहनों की दसवीं किस्त उनके बैंक खाते में आने से अटक गई है। उन सभी महिलाओं को सूचित किया जाता है कि वह अपने डीबीटी को जल्द से जल्द सक्रिय कर दे। ताकि लाडली बहना योजना की किस्त आने में किसी भी प्रकार की समस्या ना आए।

अगर नहीं मिली अब तक क़िस्त तो जल्दी करें

लाड़ली बहना योजना की 10वीं क़िस्त 1 मार्च को ही जारी कर दी गई है लेकिन अगर आपके खाते में अब तक 10 क़िस्त के 1250 रुपये प्राप्त नहीं हुए हैं तो आप एक बार फिर से बैंक खाते की जाँच ऑनलाइन और नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जरूर करें। इसके अलावा आप आधिकारिक मेल – [email protected] हेल्प डेस्क नं : 0755-2700800 या फिर इस महीने की 21 से 25 तारिख के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से आप सीएम हेल्प लाइन नंबर 181 पर भी शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – MP किसानों को राहत: मोहन सरकार का ऐलान

लाडली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन

पूरे मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए सबसे अच्छी योजना मानी जा रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जब से लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। तब से महिलाओं में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस योजना के द्वारा महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। महिलाओं के प्रति अब लोगों के विचारों में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

महिलाओं को अपने खर्चों के लिए परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। उनको त्योहार और अवसरों पर अपने खर्चों के लिए योजना की किस्त मिल जाती है। और महिलाएं बहुत ही खुश हैं। इस योजना के द्वारा महिलाएं सशक्त बना रही हैं। कहीं ना कहीं महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कुल मिलाकर लाडली बहना योजना एक नारी के लिए बहुत ही कल्याणकारी योजना मानी जा रही है।

Leave a Comment