MP PSC वन परीक्षा 2023 के नतीजे

MP PSC:- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया जिसमें कट ऑफ मार्क्स सहित अन्य जानकारी भी शामिल है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 रिजल्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप सभी उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस खबर में ही कट ऑफ और अन्य जानकारी साझा की हुई है।

MPPSC वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम कट ऑफ

MP PSC:- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन सेवा भारती 2023 में आरक्षित वर्गों के लिए कट ऑफ 344 मार्क्स रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति के लिए 229 और अनुसूचित जनजाति के लिए केवल 274 मार्क्स कट के लिए रखे गए हैं। अगर हम बात करें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की तो 344 मार्क्स और EWS के लिए 348 मार्क्स कट ऑफ के लिए रखे गए हैं।

इसके अलावा प्राविधिक भाग के लिए भी कट ऑफ जारी किए गए हैं जिसमें आनरक्षित श्रेणी के लिए 344 मार्क्स और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 336 मार्क्स कट ऑफ के लिए रखे गए।

MPPSC वन सेवा भर्ती 2023 का रिजल्ट ऐसे देखें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वन सेवक की प्रारंभिक परीक्षा 2030 का परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए हमने खबर पर ही लिंक प्रदान कर दिया है इस लिंक पर क्लिक कर आप बहुत आसानी से परिक्षा परिणाम और कट ऑफ देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 7th pay commission: फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि से सैलरी में आया 50,000 का बड़ा उछाल

वन सेवा भर्ती 2023 का परीक्षा परिणाम दिशा निर्देश

MP PSC: सामान्य प्रशासन विभाग के उपरोक्त पत्रानुसार प्रारंभिक परीक्षा / लिखित परीक्षा में चयनित (शॉर्टलिस्टेड) प्रावधिक अर्ह अभ्यर्थी परीक्षा के अगले प्रत्येक चरण (मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार) में प्रावधिक रूप से ही सम्मिलित होंगे। माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय आने के उपरांत वह अपने संबंधित वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग या अनारक्षित) में रोके गए 13 प्रतिशत पद के विरूद्ध ही चयनित होंगे न कि पूर्व घोषित हो चुके 87 प्रतिशत पद के विरुद्ध।

परीक्षा परिणामों के मुख्य भाग (87 प्रतिशत) एवं प्रावधिक भाग (13 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 13 प्रतिशत अनारक्षित) में अर्ह अभ्यर्थी अपने अपने भाग में ही बने रहेंगे। चयन के किसी भी स्तर पर ये एक दूसरे से अंतर परिवर्तन (इंटरचेंज) हेतु दावा नहीं कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक अगले चयन हेतु इस आशय का अभिवचन पत्र भी अभ्यर्थियों से अनिवार्यतः प्राप्त किया जाए।

यह भी पढ़ें – 50 लाख+ आवेदन, साठ हजार पदों का एग्जाम

सामान्य प्रशासन विभाग के ‘पत्र क्रमांक-एफ 07-46/2021/आ.प्र./एक, भोपाल दिनांक 29 सितंबर 2022″ में दिए गए निर्देशों एवं आयोग के निर्णय अनुसार राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के अंतर्गत विज्ञापित पदों का परीक्षा परिणाम दो भागों में मुख्य भाग एवं प्रावधिक भाग में घोषित किया जाना है। राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 हेतु मुख्य भाग 87 प्रतिशत (14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों) तथा (ब) प्रावधिक भाग (13 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 13 प्रतिशत अनारक्षित श्रेणी हेतु) पुनरीक्षित पदों का रिक्ति विवरण प्राप्त हुआ है जिसे आयोग द्वारा शुद्धि पत्र क्रमांक-2/33/2023 दिनांक 15.01.2024 के द्वारा प्रकाशित किया गया है।

तद्नुसार अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु विज्ञापित कुल पद-4 है जिसके मुख्य भाग में 14 प्रतिशत के मान से कुल-2 पद तथा प्रायधिक भाग में 13 प्रतिशत के मान से कुल-2 पद प्राप्त हुए है। राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परीक्षा परिणाम में मुख्य भाग-अ के लिए कुल विज्ञापित पदों के 20 गुना -समान अंक प्राप्त प्रावधिक रूप से मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह कुल-2961 अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची उपरोक्त है:-

Leave a Comment